Home उत्तर प्रदेश नर्सों के चेंजिंग रूम में घुसा सफाईकर्मी: वीडियो बनाने का किया प्रयास,...

नर्सों के चेंजिंग रूम में घुसा सफाईकर्मी: वीडियो बनाने का किया प्रयास, महिलाएं बोलीं- नशे में धुत युवक की ऐसी हरकत से गईं घबरा

0
82

[ad_1]

फाइल फोटो

फाइल फोटो

ख़बर सुनें

शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद दोपहर में दो बजे अस्पताल में कार्यरत तीन नर्सें चेंजिंग रूम में पहुंची। आरोप है कि इसी दरम्यान अस्पताल में आउट सोर्स पर तैनात एक सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया। उसने नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर वह हंगामे पर उतारू हो गया। 

घबराई नर्सों ने चेंजिंग रूम का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर सफाई कर्मचारी दरवाजे पर बाहर से लातें मारने लगा। काफी देर तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद नर्सों ने मामले की शिकायत विभाग के अफसरों से की। 

नर्सों ने आरोप लगाया कि हंगामा करने वाला कर्मचारी शराब के नशे में धुत था। बता दें कि पूर्व में इसी कर्मचारी का अस्पताल में शराब पीते हुए डांस करने का भी वीडियो वायरल हुआ था।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामला काफी गंभीर है, लेकिन अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Shine City Fraud: शाइन सिटी की जमीन की खरीद फरोख्त पर ED ने लगाई रोक, बनारस में एक और मुकदमा

विस्तार

शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद दोपहर में दो बजे अस्पताल में कार्यरत तीन नर्सें चेंजिंग रूम में पहुंची। आरोप है कि इसी दरम्यान अस्पताल में आउट सोर्स पर तैनात एक सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया। उसने नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर वह हंगामे पर उतारू हो गया। 

घबराई नर्सों ने चेंजिंग रूम का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर सफाई कर्मचारी दरवाजे पर बाहर से लातें मारने लगा। काफी देर तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद नर्सों ने मामले की शिकायत विभाग के अफसरों से की। 

नर्सों ने आरोप लगाया कि हंगामा करने वाला कर्मचारी शराब के नशे में धुत था। बता दें कि पूर्व में इसी कर्मचारी का अस्पताल में शराब पीते हुए डांस करने का भी वीडियो वायरल हुआ था।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामला काफी गंभीर है, लेकिन अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here