Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज : जिसे पीएम मोदी ने सराहा, उस दिव्यांग को रोडवेज बस...

प्रयागराज : जिसे पीएम मोदी ने सराहा, उस दिव्यांग को रोडवेज बस से धक्का देकर गिराया

0
80

[ad_1]

Prayagraj News :  पीएम के हाथों स्मार्टफोन प्राप्त करता दृष्टि बधित विवेकमणि त्रिपाठी। फाइल फोटो।

Prayagraj News : पीएम के हाथों स्मार्टफोन प्राप्त करता दृष्टि बधित विवेकमणि त्रिपाठी। फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में 29 फरवरी 2020 को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में जिस दृष्टिबाधित दिव्यांग शख्स ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी, वही युवक बुधवार को रोडवेज के एक कंडक्टर के दुर्व्यवहार का शिकार हो गया। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर विवेकमणि ने बस में दिव्यांग की सीट की मांग की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया।

यह भी पढ़ें -  अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन

इस मामले की विवेक ने एआरएम से लिखित शिकायत भी की है। दरअसल लालगोपालगंज निवासी विवेकमणि त्रिपाठी बुधवार सुबह सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे। वहां वह प्रयाग डिपो की बस (यूपी 70 ईटी 9561) में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर से दिव्यांग सीट की मांग की। विवेक का आरोप है कि सीट मांगने पर कंडक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की और धक्का देकर बस से बाहर कर दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here