Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज : नए सिरे से तैयार होगा अतीक अहमद का गैंगचार्ट, बेगम-बेटे...

प्रयागराज : नए सिरे से तैयार होगा अतीक अहमद का गैंगचार्ट, बेगम-बेटे भी होंगे शामिल, कई मददगार भी हिट लिस्ट में

0
73

[ad_1]

Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो

Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब अतीक अहमद का गैंग चार्ट एक बार फिर से नए सिरे से बनाने की तैयारी है। इसमें न सिर्फ गुर्गे बल्कि उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और तीनों बेटों का नाम भी शामिल किया जाएगा। कई अन्य नाम भी जोड़े जाएंगे जिनमें से कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं। यह सफेदपोश अतीक व अशरफ के लिए प्लाटिंग का काम कर रहे हैं। अतीक आईएस-227 गैंग का लीडर है। यह अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसमें पिछले साल तक उसके भाई अशरफ, शूटर आबिद, जुल्फिकार उर्फ तोता समेत कुल 179 सदस्य थे।

यह भी पढ़ें -  VIDEO: भगवान श्रीराम के भजन पर नृत्य करते हनुमान बने युवक ने त्यागे प्राण, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत शासन की ओर से सख्त कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद जिला पुलिस पड़ताल में जुटी तो पता चला कि गिरोह में शामिल 17 सदस्यों की मौत हो चुकी है। इसके बाद इन 17 नामों को हटाया गया जबकि शेष बचे 162 लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने शुरू की गई। पता किया गया कि वह मौजूदा समय में कहां हैं, उनकी आय का स्रोत क्या है और उनकी मौजूदा गतिविधियों आदि के संबंध में भी सूचनाएं एकत्र की गईं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here