Home उत्तर प्रदेश बीच गंगा खेली गई फूलों की होली: मधुर गीतों के साथ हास्य...

बीच गंगा खेली गई फूलों की होली: मधुर गीतों के साथ हास्य कविताओं से सजी महफिल, संगीतमय हुई काशी

0
122

[ad_1]

बीच गंगा खेली गई फूलों की होली

बीच गंगा खेली गई फूलों की होली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबतपुर एयरपोर्ट, क्षत्रिय धर्म संसद, इंडियन डेंटल एसोसिशन सहित अन्य संस्थाओं की ओर से सोमवार को आयोजित होली मिलन समाराेह में लोगों ने फूलों की होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के पदाधिकारियों और सदस्यों (दंत चिकित्सकों) ने बजड़े पर गुलाब की पंखुड़ियों, अबीर-गुलाल से होली खेली। बीच गंगा बजड़े पर होली खेलने के साथ ही सभी सदस्यों ने उसी से दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा आरती भी देखी। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमर अनुपम, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सीडी द्विवेदी, डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. राधा कटियार, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. रुपाली यादव आदि रहे।

यह भी पढ़ें -  Agra News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 में नोएडा के नीर, पुरुष एकल में चिराग बने चैंपियन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here