Home उत्तर प्रदेश मथुरा की मंडी में लगी भीषण आग: विकराल लपटों को देख दहशत...

मथुरा की मंडी में लगी भीषण आग: विकराल लपटों को देख दहशत में आए लोग, चार करोड़ का अनाज जलकर राख

0
121

[ad_1]

ख़बर सुनें

मथुरा की अनाज मंडी में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग मंडी के नीलामी चबूतरा में लगी, जिसमें किसानों का हजारों कुंतल अनाज रखा था। कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। विकराल लपटों को देखकर मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग का बुझाया, लेकिन तब तक किसानों का हजारों कुंतल अनाज जलकर राख हो गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। 

आग की घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई। अनाज मंडी के नीलामी चबूतरे परिसर में हजारों कुंतल अनाज रखा था। व्यापारी और किसानों का खरीदफरोख्त के लिए जुटे थे। इसी दौरान परिसर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। विकराल लपटों को देखकर मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। व्यापारी और किसान आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन सूखा अनाज जलने से आग विकराल होती गई। 

कुछ ही पलों में पूरा नीलामी चबूतरा आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन आग में हजारों कुंतल अनाज जलकर राख बन गया। मंडी सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों और व्यापारियों का करीब चार करोड़ रुपये का अनाज जलकर खाक हो गया है। इसमें गेहूं के अलावा धान, चावल, दाल आदि अनाज रखा हुआ था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav: 2024 पर अल्पसंख्यकों की नजर, अबकी सबसे सलामत अपना घर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here