Home उत्तर प्रदेश मेधावी दिव्यांगों को मिली छात्रवृत्ति: अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था...

मेधावी दिव्यांगों को मिली छात्रवृत्ति: अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था की ओर से दिए 10.32 लाख रुपये

0
81

[ad_1]

देश के 10 राज्यों के 40 जिलों से चयनित 58 मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था की आगरा शाखा की ओर से 10.32 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। छात्रवृत्ति पाकर मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं के हौसले और बुलंद हो गए। उन्होंने इस छात्रवृत्ति को अपने को संजोने के लिए संजीवनी बताई। 

विकलांग सहायता संस्था के सचिव प्रेमचंद जैन ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शैलेंद्र नरवार की ओर से तैयार डाक्यमेंट्री दिखाई गई। संयुक्त सचिव सुनील विकल ने कहा कि गत वर्ष संस्था की ओर से 125 मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 22 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई थी। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी सिद्धांत कुमार ने सरकारी की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। 

मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को चेक के साथ स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया। संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि दानदाताओं की मदद से प्रकल्प आगे बढ़ रहा है। समारोह के विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त डॉ. वाईएस कोठारी ने कहा कि संस्था दिव्यांगजनों को अपना भविष्य बनाने में मदद कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: पीईटी से पहले याद कर लीजिए जलवायु तथा मौसम से जुड़े प्रश्नों के उत्तर

मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह ने कहा कि दानदाता देवता के स्वरूप होते हैं। मंच पर संस्था के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, एएसपी मयंक तिवारी मौजूद रहे। अध्यक्षता संस्था के संरक्षक रामशरन मित्तल ने की। संचालन डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, रीनेश मित्तल ने किया। सीके गुप्ता, व शैलेंद्र नरवार की ओर से सहयोग दिया गया। 

 

प्रयागराज के रहने वाले विमल यादव ने बताया कि उन्होंने संस्था से छात्रवृत्ति पाकर बैंकिंग की तैयारी की। इस समय वह बैंक में 35000 रुपये प्रति माह वेतन पा रहे हैं। मोदी नगर गाजियाबाद के विशाल राजपूत ने भी अपने अनुभव साझा किए। बाराबंकी के प्रह्लाद चौहान ने कहा कि संस्था ने उन्हें स्पोर्ट्स व्हीलचेयर उपलब्ध कराया। जिसकी बदौलत वह पैरा बैडमिंटन में यूनिवर्सिटी और राष्ट्र स्तर पर पदक जीत रहे हैं।

मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लाभार्थी

संस्था के संयुक्त सचिव सुनील विकल ने बताया कि जिन 58 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई, उसमें 16 इंजीनियरिंग, 5 मेडिकल, 4 पीएचडी, 11 स्नातक, 6 परास्नातक, 4 बीएड, 2-2 मास्टर ऑफ फाइन आर्ट व एलएलबी, 1-1 एमसीए, एमबीए, मास्टर ऑफ बिजुअल आर्ट, एमएसडब्ल्यू, एमएड, बीफार्मा, एलएलएम, बैचलर ऑफ आप्टोमेट्री पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here