Home उत्तर प्रदेश रफ्तार बनी जानलेवा: आगरा में पेड़ के टकराई थार गाड़ी, धौलपुर के...

रफ्तार बनी जानलेवा: आगरा में पेड़ के टकराई थार गाड़ी, धौलपुर के दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

0
99

[ad_1]

ख़बर सुनें

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात भीषण हादसा हो गया। गांव बकालपुर के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। 

हादसे में मरने वाले दोनों युवक राजस्थान के धौलपुर जनपद के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त उपेंद्र पुत्र तारासिंह और हिमांशु पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जबकि रामवकील पुत्र प्रेम सिंह और भोलू पुत्र रामनरेश घायल हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया है। 

आगरा से धौलपुर लौट रहे थे कार सवार 

जानकारी के मुताबिक थार गाड़ी सवार युवक आगरा से धौलपुर के बसेड़ी अपने घर लौट रहे थे। रात तकरीबन एक बजे खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बकालपुर के पास इनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में उपेंद्र और हिमांशु की मौके पर मौत हो गई थी। रामवकील और भोलू गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि कार में सवार चारों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। 

यह भी पढ़ें -  UP GIS 2023: यूएई-यूपी के संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित होगा जीआईएस, हजारों करोड़ के एमओयू साइन हुए

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात भीषण हादसा हो गया। गांव बकालपुर के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। 

हादसे में मरने वाले दोनों युवक राजस्थान के धौलपुर जनपद के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त उपेंद्र पुत्र तारासिंह और हिमांशु पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जबकि रामवकील पुत्र प्रेम सिंह और भोलू पुत्र रामनरेश घायल हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया है। 

आगरा से धौलपुर लौट रहे थे कार सवार 

जानकारी के मुताबिक थार गाड़ी सवार युवक आगरा से धौलपुर के बसेड़ी अपने घर लौट रहे थे। रात तकरीबन एक बजे खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बकालपुर के पास इनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में उपेंद्र और हिमांशु की मौके पर मौत हो गई थी। रामवकील और भोलू गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि कार में सवार चारों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here