Home उत्तर प्रदेश शिवपाल सिंह यादव : 2024 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने संगठन के...

शिवपाल सिंह यादव : 2024 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने संगठन के बूते पर केंद्र के सत्ता में होगी शामिल

0
66

[ad_1]

ख़बर सुनें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने संगठन के बूते केंद्र की सत्ता में शामिल रहेगी। शिवपाल यादव ने 2024 में बीजेपी से गठबंधन के भी संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव भी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। शिवपाल सिंह यादव झूंसी में अपनी पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने भतीजे व सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव पार्टी की कमियां देख लेते और टिकटों का बंटवारा सही ढंग से कर लेते तो इस समय यूपी में सरकार होती। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव के मायावती और बीजेपी के मिले होने के सवाल पर कहा कि मीडिया को सब पता है।

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार में नौकरशाही के निरंकुश होने और भ्रष्टाचार का भी गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि नौकरशाही जनता की सुन नहीं रही है। मुख्यमंत्री रोज चिल्ला रहे हैं, लगातार भाषणों में बोल रहे हैं लेकिन नौकरशाही के कानों पर पर जूं नहीं रेंग रही है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री रोज कब्जे करने वालों की बात करते हैं लेकिन लगातार कब्जा बढ़ता जा रहा है।

शिवपाल सिंह यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी भाजपा के एक स्थानीय एमएलसी पर अपने पार्टी के मंडल प्रभारी श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय के मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह खुद मुख्यमंत्री से भी लिखित तौर पर शिकायत करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व न्यायधीश रमेश यादव तथा संचालन मंगेश यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री लल्लन राय, संतोष यादव आर्मी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  New Year 2023: गोरखपुर में डीजे, डांस और डिनर संग मनेगा नए साल का जश्न, जमकर होगा धमाल

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने संगठन के बूते केंद्र की सत्ता में शामिल रहेगी। शिवपाल यादव ने 2024 में बीजेपी से गठबंधन के भी संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव भी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। शिवपाल सिंह यादव झूंसी में अपनी पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने भतीजे व सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव पार्टी की कमियां देख लेते और टिकटों का बंटवारा सही ढंग से कर लेते तो इस समय यूपी में सरकार होती। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव के मायावती और बीजेपी के मिले होने के सवाल पर कहा कि मीडिया को सब पता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here