Home उत्तर प्रदेश उन्नाव निकाय चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों के संबंधियों को नहीं मिलेगी वरीयता

निकाय चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों के संबंधियों को नहीं मिलेगी वरीयता

0
43

[ad_1]

ख़बर सुनें

नवाबगंज। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का शुक्रवार को झांसी जाते समय लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित पक्षी विहार में भाजपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भी पार्टी में शामिल पदाधिकारियों के संबंधियों को वरीयता नहीं दी जाएगी।
कस्बे के उमेश राठौर के नेतृत्व में विनोद गुप्ता सहित अन्य ने दिनेश शर्मा को गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने बताया कि यूपी देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां 80 प्रतिशत उच्च शिक्षा नीति लागू है। रोजगारपरक शिक्षा का आधार तैयार होने के बाद विदेशों की तरह यहां के भी विद्यार्थी भी शिक्षण के दौरान ही रोजगार पा सकेंगे।
कहा कि नगर निकाय चुनाव नवंबर में कराए जा सकते हैं। इसके लिए वार्डों के गठन, परिसीमन व सीटों के आरक्षण पर मंथन किया जा रहा है।
विभागीय मंत्री के साथ जल्द ही अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें फार्मूला तय करने के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कहा कि पार्टी स्तर से सभी तैयारियां पूरी है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा से विक्रम पंडित, आनंद गुप्ता, विनीत सिन्हा, भोला राजपूत, बीडीसी नीरज व शिवबरन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here