Home उत्तर प्रदेश ‘अतीक-अशरफ का बदला लेना है’: मौलाना तौकीर रजा ने दिया भड़काऊ बयान,...

‘अतीक-अशरफ का बदला लेना है’: मौलाना तौकीर रजा ने दिया भड़काऊ बयान, भाजपा-सपा को बताया हत्या का जिम्मेदार

0
148

[ad_1]

Maulana Tauqeer Raza controversial statements over Atiq Ashraf murder case in Bareilly

मौलाना तौकीर रजा
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बरेली के फरीदपुर में रविवार रात एक जनसभा में कहा कि अगर अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेना है, आजम खां के ऊपर हुए जुल्मों का बदला लेना है तो मुसलमानों तुम्हें खुद को बदलना होगा। अगर अपने हालात दुरूस्त रखना चाहते हो तो तुम्हें अपने तौर-तरीके बदलने होंगे। मुसलमानों जैसा बनना होगा। अगर तुम नहीं बदले इससे भी बुरा हश्र होगा।

फरीदपुर के आईएमसी के समर्थित प्रत्याशी इफ्तिखार के समर्थन में आयोजित जनसभा को आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां संबोधित कर रहे थे। कहा कि मुसलमान पर जब भी जुल्म और ज्यादती हुई है। उन्होंने कभी उसकी बिरादरी नहीं देखी। 

यह भी पढ़ें -  Mainpuri Bypoll 2022: डिंपल संभालेंगी मुलायम सिंह की विरासत, सपा ने बनाया मैनपुरी से उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि अतीक-अशरफ की हत्या और आजम खां की जिल्लत के लिए जितनी जिम्मेदार भाजपा है, उससे कम जिम्मेदार समाजवादी पार्टी भी नहीं है। अखिलेश यादव का उतना ही हाथ है, जितना भाजपा का हाथ है। निकाय चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम्हें एक मौका मिला है। यह बताने के लिए कि तुम एकजुट हो जाओ।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here