Home उत्तर प्रदेश कौशांबी : सहकर्मी महिला से छेड़छाड़ के आरोपी जिला प्रोबेशन अधिकारी पर...

कौशांबी : सहकर्मी महिला से छेड़छाड़ के आरोपी जिला प्रोबेशन अधिकारी पर गिरि गाज, शासन ने किया निलंबित

0
87

[ad_1]

जिला प्रोबेशन अधिकारी कौशांबी, राजनाथ राम।

जिला प्रोबेशन अधिकारी कौशांबी, राजनाथ राम।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

महिलाकर्मी से छेड़खानी का आरोपी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम निलंबित कर दिया गया। शासन ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी की संस्तुति पर बृहस्पतिवार को की।
प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित वन स्टॉप सेंटर की एक महिला कर्मचारी के साथ डीपीओ राजनाथ राम ने दफ्तर के अंदर छेड़खानी की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके अलावा डीपीओ महिला कर्मचारी के व्हाट्सएप पर अश्लील चैट भी करता था।

वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने मंगलवार को घटना की शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की थी। डीएम सुजीत कुमार ने मामले की जांच के लिए अफसरों की पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने के साथ ही आरोपी डीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया था। 

दूसरी तरफ मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बुधवार को आरोपी डीपीओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम निदेशक, महिला कल्याण ने आरोपी अधिकारी राजनाथ राम को निलंबित कर दिया है।

डीपीओ का महिलाकर्मी से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ था वायरल

विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन दफ्तर में महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। डीपीओ की हरकत का वीडियो सामने आने के बाद डीएम सुजीत कुमार ने एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था। साथ ही शासन को पत्र भेजकर आरोपी अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की है।

कौशाम्बी में महिला अधिकारों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले जिला प्रोबेशन अधिकारी के दफ्तर में महिलाकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो से हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दफ्तर में अपनी कुर्सी पर बैठे डीपीओ राजनाथ राम के सामने एक महिला कर्मचारी विभागीय पत्रावली लेकर पहुंचती है।

यह भी पढ़ें -  Mulayam Singh Funeral Live: मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा शुरू, दर्शन करने उमड़े हजारों लोग

पत्रावली में हस्ताक्षर करने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी महिलाकर्मी को बैड टच कर रहे हैं। हालांकि महिलाकर्मी इसका विरोध करती भी दिख रही है। वीडियो  सामने आने के बाद प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई है। 

विस्तार

महिलाकर्मी से छेड़खानी का आरोपी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम निलंबित कर दिया गया। शासन ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी की संस्तुति पर बृहस्पतिवार को की।

प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित वन स्टॉप सेंटर की एक महिला कर्मचारी के साथ डीपीओ राजनाथ राम ने दफ्तर के अंदर छेड़खानी की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके अलावा डीपीओ महिला कर्मचारी के व्हाट्सएप पर अश्लील चैट भी करता था।

वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने मंगलवार को घटना की शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की थी। डीएम सुजीत कुमार ने मामले की जांच के लिए अफसरों की पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने के साथ ही आरोपी डीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया था। 

दूसरी तरफ मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बुधवार को आरोपी डीपीओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम निदेशक, महिला कल्याण ने आरोपी अधिकारी राजनाथ राम को निलंबित कर दिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here