Home उत्तर प्रदेश तिहरा हत्याकांड: महिला ने गला रेतकर पति और सौतेले दो बेटों को...

तिहरा हत्याकांड: महिला ने गला रेतकर पति और सौतेले दो बेटों को मार डाला, बोली- इज्जत की खातिर उठाना पड़ा कदम

0
97

[ad_1]

मृतक की फाइल फोटो

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहबाजगंज में शनिवार रात महिला ने पति और सौतेले दो बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसका पति बेटी पर बुरी नजर रखता था। उससे परेशान होकर वारदात को अंजाम देना पड़ा। दोनों बेटों को संपत्ति के लालच में आकर मार डाला।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के वार्ड-पांच सहबाजगंज निवासी अवधेश (35) गुप्ता घर के पास चाट का ठेला लगाते थे। इनकी पहली पत्नी रेनू की वर्ष 2019 में कैंसर से मौत हो चुकी है। वर्ष 2020 में अवधेश ने संतकबीरनगर के धनघटा थानाक्षेत्र के गांव मझगांवा निवासी नीलम से दूसरी शादी कर ली।

यह भी पढ़ें -  Umesh Pal Murder Case: एसआईटी जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच, जेल से सल्तनत चला रहा था अशरफ, एक इशारे...

नीलम के पहले पति की भी वर्ष 2012 में कैंपियरगंज में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। शादी के बाद नीलम 12 वर्षीय बेटी के साथ अवधेश के घर आकर रहने लगी। कुछ समय बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा। शनिवार रात करीब 1:30 बजे नीलम ने पुलिस को फोन किया।

बताया कि घर में बदमाश घुस आए थे। पति और दो बेटों आर्यन (7) और आरव (6) की हत्या कर दी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तीनों बेसुध थे। मगर बेटों की सांसें चल रही थीं। सभी को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, अवधेश की मां सुभावती देवी ने नीलम पर शक जाहिर किया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here