Home उत्तर प्रदेश यूपी चुनाव का डिजिटल रंग: सीएम योगी, अखिलेश, मायावती से लेकर प्रियंका...

यूपी चुनाव का डिजिटल रंग: सीएम योगी, अखिलेश, मायावती से लेकर प्रियंका तक, 51 दिन में किसने कितने ट्वीट किए? आंकड़े हैरान करने वाले

0
169

[ad_1]

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:34 AM IST

सार

 उत्तर प्रदेश में पांच चरणों का चुनाव हो चुका है। अब दो चरणों का चुनाव बाकी है। चुनावी तिथियों के एलान के बाद लंबे समय तक चुनाव आयोग ने रैलियों और सभाओं पर रोक लगा रखी थी। इसके चलते राजनीतिक दलों का पूरा फोकस सोशल मीडिया पर था। 
 

ख़बर सुनें

इस बार का चुनाव मैदान के साथ सोशल मीडिया पर भी लड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों या सपा मुखिया अखिलेश यादव  या बसपा प्रमुख मायावती। सभी ने पूरे दमखम के साथ सोशल मीडिया को अपने प्रचार के लिए पूरे दमखम से इस्तेमाल किया है। किसी ने कम और किसी ने ज्यादा, लेकिन सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। आठ जनवरी को चुनाव तिथियों के एलान से लेकर 28 फरवरी तक का हमने ट्वीट एनालिसिस किया। 

इसके लिए हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्विवर हैंडल को खंगाला। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…  
 
चुनाव तारीखों के एलान के बाद से लेकर अब तक योगी आदित्यनाथ ने 1800 ट्वीट किए हैं। इनमें उन ट्वीट को शामिल नहीं किया गया है, जिसे सीएम योगी ने रीट्वीट किया है। योगी ने सितंबर 2015 को ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। तब से लेकर अब तक उनके अकाउंट से 16.4 हजार ट्वीट किए जा चुके हैं। सीएम योगी के 1.79 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स  हैं, जबकि उन्होंने 50 अकाउंट को फॉलो किया है। 51 दिन में उनके 43 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जुलाई 2009 से ट्विटर पर हैं। आठ जनवरी तक उन्होंने 24 लोगों को फॉलो किया था, जबकि 1.53 करोड़ उनके फॉलोअर्स थे। 28 फरवरी तक अखिलेश ने एक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया। ये अकाउंट ऑस्ट्रेलिया की सांसद जोडी मैके का था। इस बीच, सपा मुखिया ने कुल 190 ट्वीट किए हैं। 2009 से लेकर अब तक कुल 5071 ट्वीट किए हैं। 51 दिन में उनके 46 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 
बसपा प्रमुख मायावती ने अक्तूबर 2018 में अपना अकाउंट बनाया। तब से लेकर अब तक उनके 25 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं, मायावती ने केवल एक अकाउंट को फॉलो किया है और वह ट्विटर सपोर्ट का है। बसपा प्रमुख के अकाउंट पर आठ जनवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच 28 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 86 ट्वीट किए हैं। पिछले 51 दिन में उनके दो लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फरवरी 2019 में ट्विटर अकाउंट बनाया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 1984 ट्विट किए हैं। इनमें से 164 ट्वीट आठ जनवरी से 28 फरवरी के बीच किए गए हैं। प्रियंका ने 191 लोगों को फॉलो किया है। जबकि पिछले 51 दिन के अंदर प्रियंका के तीन लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें -  Mainpuri Bypoll Result: नेताजी की बहू को करहल में मिला खूब दुलार, चाचा शिवपाल के क्षेत्र ने तोड़ा रिकॉर्ड

विस्तार

इस बार का चुनाव मैदान के साथ सोशल मीडिया पर भी लड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों या सपा मुखिया अखिलेश यादव  या बसपा प्रमुख मायावती। सभी ने पूरे दमखम के साथ सोशल मीडिया को अपने प्रचार के लिए पूरे दमखम से इस्तेमाल किया है। किसी ने कम और किसी ने ज्यादा, लेकिन सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। आठ जनवरी को चुनाव तिथियों के एलान से लेकर 28 फरवरी तक का हमने ट्वीट एनालिसिस किया। 

इसके लिए हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्विवर हैंडल को खंगाला। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…  

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here