Home उत्तर प्रदेश एक बार में क्या होगा: बीएड और टीईटी करना है तो….जौनपुर के...

एक बार में क्या होगा: बीएड और टीईटी करना है तो….जौनपुर के टीडी कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा से की गंदी डिमांड

0
121

[ad_1]

Professor of TD College of Jaunpur made dirty demand from girl student Video viral

टीडी कॉलेज जौनपुर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध टीडी कॉलेज में एक प्रोफेसर ने शिक्षा के मंदिर को दागदार कर दिया। प्रोफेसर ने बीएड और टीईटी पास कराने की बात कह कर छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। हालांकि छात्रा उसके ऑफर को ठुकराती है और उसके करतूतों का चुपके से वीडियो भी बनाती है। वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है।

कॉलेज के प्राचार्य ने नोटिस जारी कर प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस के पास अबतक मामले की शिकायत नहीं पहुंची है।  जौनपुर के टीडी कॉलेज के एक विभाग का विभागाध्यक्ष छात्राओं को अपने केबिन में बुलाकर अश्लील बातें करता था। प्रोफेसर की इस गंदी हरकत और नीयत को भांपकर एक छात्रा ने उसकी बातचीत का वीडियो बना लिया। इसमें प्रोफेसर ने सारी हदें लांघ दी हैं।

यह भी पढ़ें -  Sawan 2023: काशी विश्वनाथ मंदिर में महंगाई पर गरमाई सियासत, दर्शन-पूजन के बढ़े दाम का संत समाज ने किया समर्थन

‘शारीरिक संबंध बनाने से कोई दिक्कत नहीं होगी’

वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि प्रोफेसर अपने केबिन में छात्रा से अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कर रहा है। इसके एवज में उसने छात्रा को बीएड और टीईटी भी कराने का प्रस्ताव दिया।  छात्रा के नहीं मानने पर समझा भी रहा है कि शारीरिक संबंध बनाने से कोई दिक्कत नहीं होगी। अब बहुत सी दवाइयां आती हैं, कुछ भी दिक्कत नहीं होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here