Home उत्तर प्रदेश खुशखबर: नेपाल से भटककर मैनपुरी पहुंची महिला, दस साल बाद परिजनों से...

खुशखबर: नेपाल से भटककर मैनपुरी पहुंची महिला, दस साल बाद परिजनों से हुई मुलाकात

0
102

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST

सार

सोशल मीडिया एक बार फिर एक महिला को उसके परिवार तक पहुंचाने का माध्यम बना।

मैनपुरी: नेपाल से आए परिजन

मैनपुरी: नेपाल से आए परिजन
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

अपनों से बिछड़ी महिला दस साल बाद परिजनों को मिल गई। महिला को देखकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। परिजन महिला से मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन सोशल मीडिया की मदद से महिला उन्हें मिल गई। 
पड़ोसी देश नेपाल के जिला विंद्राय सैनी के थाना डौसुर चामुंड क्षेत्र के गांव दैलेख निवासी पुनरकला (50) पत्नी पुराकाय पति की मौत के बाद मानसिक रूप से संतुलन खो बैठी थीं। करीब दस वर्ष पूर्व महिला घर से लापता हो गई। खोजबीन के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। दस सालों में भटकते-भटकते महिला किशनी कस्बे तक पहुंच गई। दो दिन पहले महिला को बेवर क्षेत्र में देखा गया था। इसकी जानकारी स्थानीय व्यक्ति की ओर से नेपाल में रह रहे महिला के परिजनों को दी गई। सोमवार को परिजन बेवर पहुंचे तो उन्हें महिला मिल गई। मां को देखकर बेटा महेश और बेटी सुस्मिता की आंखों से आंसू छलक उठे। 
इस तरह हुआ मिलन
करीब दो महीने पहले स्थानीय बस स्टैंड पर घूम रही महिला पर नेपाल निवासी चौकीदार वासुदेव की नजर पड़ी थी। उन्होंने महिला से बातचीत की तो उसने अपने बारे में आधी अधूरी जानकारी दी। वासुदेव ने सोशल मीडिया की मदद से क्षेत्रीय ग्रुप में महिला की फोटो और उपलब्ध जानकारी शेयर कर दी। इस बीच महिला किशनी से कहीं चली गई। वहीं सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर परिजन किशनी पहुंचे। खोजबीन के बाद भी महिला के न मिलने पर परिजनों ने किशनी सहित आसपास महिला के पोस्टर आदि लगवाए थे। दो दिन पहले महिला बेवर क्षेत्र में दिखाई दी, यहां रह रहे नेपाली व्यक्ति ने पूर्व में लगे पोस्टर पर दर्ज नंबर पर महिला के होने की जानकारी दी। परिजनों के कहने पर किशनी में रह रहा चौकीदार महिला को अपने साथ घर ले गया। सोमवार को महिला के परिजन नेपाल से किशनी पहुंचे। देर शाम परिजन महिला को लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  Valentine’s Day special Photos: शादी के 50 साल बाद भी इस तरह रखा प्यार को जिंदा, पढ़िए, रोमांटिक कपल्स की लव स्टोरी

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here