Home उत्तर प्रदेश हरदोई में पूर्व महिला सांसद-विधायक पर जिलाध्यक्ष की टिप्पणी विवाद पर सपा...

हरदोई में पूर्व महिला सांसद-विधायक पर जिलाध्यक्ष की टिप्पणी विवाद पर सपा की जिला कार्यकारिणी भंग

0
109

समाजवादी पार्टी ने हरदोई में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी। पार्टी की ये कार्रवाई जिलाध्यक्ष शराफत अली के एक कथित ऑडियो को लेकर सामने आई है। जिसमें वह अपनी ही पार्टी की दो वरिष्ठ महिला नेताओं-पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी को लेकर अभद्र बातें करते सुने जा रहे हैं। इस वायरल ऑडियो पर हंगामा मचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शनिवार को हरदोई के जिलाध्यक्ष समेत पूरी जिला कार्यकारिणी और सभी जिला इकाईयां भंग कर दी हैं।

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी एक ही परिवार से हैं। ऊषा वर्मा हरदोई से तीन बार सांसद रही हैं। वहीं, राजेश्वरी देवी दो बार की विधायक हैं। इस परिवार के मुखिया रहे दिवंगत परमाई लाल कद्दावर नेता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद नजदीकी रहे हैं। ऐसे नेता के परिवार की महिला नेताओं के बारे में जिलाध्यक्ष को टिप्पणी काफी भारी पड़ गई। केवल जिलाध्यक्ष ही नहीं बल्कि यह विवाद सपा को भी असहज कर गया। इसलिए भी क्योंकि महिला सम्मान के मुद्दे पर सपा इस वक्त सत्तारूढ़ भाजपा पर हमलावर है।

यह भी पढ़ें -  Weather North India: रोज नए रिकॉर्ड बना रही गर्मी, आगरा में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा

भाजपा नेता और यूपी की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। मामला तूल पकड़ रहा था और इस बीच पार्टी की सख्त कार्रवाई सामने आई है।

उधर, इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि, अगर महिलाओं के बारे में जिलाध्यक्ष की ऐसी सोच है, तो ये शर्मनाक है। बताते हैं कि दोनों महिला नेताओं ने इस गंभीर मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिकायत भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here