Home अपराध तेज आंधी के कारण पेड़ टूटने से गिरा बिजली का पोल, महिला...

तेज आंधी के कारण पेड़ टूटने से गिरा बिजली का पोल, महिला की दर्दनाक मौत

0
113

बाराबंकी। शनिवार सुबह आंधी संग हुई बारिश के बाद एक ओर भीषण गर्मी व उमस से खासी निजात मिली, दूसरी ओर पेड़ गिरने से टूटा बिजली का पोल एक महिला गिरने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह जर्जर पेड़ गिरने से पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

सुबह उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को अचानक आसमान पर छाए बादलों ने खासी राहत दी। कुछ ही देर बाद तेज आंधी चली और बारिश होने लगी। शहर में मामूली बूंदाबांदी तो ग्रामीण इलाकों में खूब पानी बरसा। मौसम के इस बदलाव से उमस से परेशान आमजन को खासी राहत मिली। लगा जैसे मन की मुराद पूरी हो गई।

दोपहर बाद धूप निकली पर उमस का प्रकोप कम हो चुका था। पारा लुढ़क कर 33 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार को पूरे दिन हावी रही उमस के बाद लोगों को सुकून का इंतजार था। आंधी बारिश ने एक ओर राहत दी तो दूसरी ओर आफत भी खड़ कर दी।

पहली घटना कोठी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा मजरे इब्राहिमाबाद में शनिवार की सुबह हुई। गांव निवासी आरती देवी 35 पत्नी रामराज रावत करीब नौ बजे दैनिक काम में लगी थी। इसी समय घर के समीप लगा पुराना व जर्जर सूखा आम का पेड़ तेज आंधी तूफान के झोंकों से विद्युत तार पर आ गिरा। पोलों के बीच तारों में खिंचाव होते ही अंतिम छोर पर लगा खंभा महिला पर गिर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Mainpuri Bypoll 2022: मुख्यमंत्री योगी आज क्रिश्चियन मैदान में करेंगे जनसभा, स्कूलों में अवकाश की घोषणा

सूचना मिलने पर पुलिस ‌व मोहना विद्युत पावर हाउस के ‌कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने शव ‌पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीओ जैदपुर शिवेंद्र मोहन ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। इसी तरह फतेहपुर कस्बा अंतर्गत नगर के मौलवीगंज मोहल्ले में शनिवार सुबह आंधी के दौरान काफी पुराना नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ का ऊपरी हिस्सा सामने स्थित एक पक्के मकान पर गिरा, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि लोग बाल-बाल बच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here