Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर पुलिस अलर्ट: महाकाल ग्रुप के सदस्यों की तलाश में लगाए गए...

गोरखपुर पुलिस अलर्ट: महाकाल ग्रुप के सदस्यों की तलाश में लगाए गए साइबर विशेषज्ञ, मामले की जांच तेज

0
286

[ad_1]

Cyber experts engaged in search of members of Mahakal Group

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में महाकाल ग्रुप की दो घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए साइबर विशेषज्ञों को भी लगा दिया है। पुलिस की कोशिश है कि ग्रुप के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाए। दर्ज केस के दो आरोपियों को तो पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन उनके मोबाइल फोन से ग्रुप के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों को ग्रुप ही डिलीट कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाने में महाकाल ग्रुप से जुड़े लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा जैनपुर गांव के प्रधान वाजिद अली की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दूसरा केस गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला निवासी राममिलन की तहरीर पर। दोनों ही घटनाओं में महाकाल ग्रुप का जिक्र है।

यह भी पढ़ें -  Hunar Haat: आगरा के शिल्पग्राम में बुधवार से कला और संस्कृति का संगम, 800 दस्तकार करेंगे अपने हुनर का प्रदर्शन

प्रधान का आरोप है कि गांव के रामनरेश का बेटा महाकाल ग्रुप का सदस्य है और दोस्तों के साथ घर पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दी थी। जबकि, राममिलन का आरोप है कि शनिवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से खपड़हवा चौराहे से घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मैजिक लेकर आ रहे चालक रोशन यादव ने बाइक में ठोकर मार दी। मैजिक की तेज रफ्तार पर टिप्पणी भी की। इसी पर चालक विवाद करने लगा।

इसे भी पढ़ें: कच्ची उम्र में इश्क का असर, आधी रात युवक के घर पहुंची 13 साल की किशोरी, बोली- तुझसे ही करूंगी शादी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here