Home उत्तर प्रदेश चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर...

चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं…

0
88

[ad_1]

मेरठ के खरखौदा में आठ महीने की गर्भवती पूनम (30) की धारदार हथियार से दो मासूम बच्चों के सामने ही हत्या कर पति विनोद खुद ही थाने पहुंच गया। पूनम को बचाने आए अपने चचेरे भाई प्रेमपाल पर भी उसने वार किया। मायके वालों ने तंत्र-मंत्र की आशंका जाहिर करते हुए पति पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

खरखौदा के तिहाई मोहल्ला निवासी विनोद उर्फ मुरली की शादी आठ साल पहले हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के सोलाना गांव की पूनम से हुई थी। विनोद शराब पीने का आदी था। परिवार को खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। इस पर दंपती में अक्सर विवाद रहता था। सोमवार सुबह दिन निकलते ही विनोद ने कमरे में पूनम की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकल आई और आंगन में गिर गई। विनोद उसकी गर्दन और शरीर पर दम तोड़ने तक वार करता रहा। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक विवाद सामने आया है।

सुबह 7:30 बजे विनोद और पत्नी पूनम के साथ घर में उनके दो मासूम बच्चेे भी थे। दंपती में पहले कहासुनी हुई थी। इस दौरान विनोद धारदार हथियार लेकर पत्नी के पास पहुंचा। उसने पत्नी की गर्दन पर वार किया। पूनम की चीख सुनकर दूसरे कमरे से दोनों बच्चे दौड़कर वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  BTEUP Result 2022: बीटीई यूपी सम सेमेस्टर परीक्षा 2022 का परिणाम जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

दोनों बच्चे अपने पिता विनोद पिता के गिड़गिड़ाते रहे कि पापा मम्मी को मत मारो। बावजूद इसके विनोद का कलेजा नहीं पसीजा। वह दम तोड़ने तक पत्नी पर वार करता रहा। वह चिल्लाता रहा कि कोई बचाने आया तो उसे भी मार डालेगा। विनोद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पत्नी को नहीं मारता तो वह उसको मार देती।

पूनम के पिता ने कराया हत्या का मुकदमा 

पूनम के पिता नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह विनोद उनकी बेटी को एक वर्ष से प्रताड़ित कर रहा था। उसे समय से घर का खर्च भी नहीं दे रहा था। नेम सिंह ने ही एफआईआर दर्ज कराई है।

तंत्र-मंत्र में बलि की भी आशंका

मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि विनोद प्रतिदिन जुआ खेलता था। बड़ी रकम हारने के बाद अब वह मेहनत मजदूरी छोड़कर तांत्रिक विद्या सीख रहा था। चार माह पहले भी वह अचानक लापता हो गया था।

पुलिस पूछताछ में भी आरोपी ने स्वीकार किया कि उनके परिवार में काली माता की पूजा की जाती है तथा उसके परिवार के अन्य लोग भी पशुओं की बलि देते आए हैं। वह भी काली माता का भक्त है और वह भी बलि देता है। मायके पक्ष ने बेटी की भी बलि देने की आशंका जताई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here