Home उत्तर प्रदेश बेगम की बोलती बंद: सवाल पर अचकचाई निखत! अफसर ने पूछा- कहां...

बेगम की बोलती बंद: सवाल पर अचकचाई निखत! अफसर ने पूछा- कहां से आता है मुख्तार-अब्बास के पास चुनाव में पैसा

0
119

[ad_1]

निखत अंसारी, अब्बास अंसारी और मुख्तार अंसारी

निखत अंसारी, अब्बास अंसारी और मुख्तार अंसारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में नियमों के विपरीत विधायक पति से मिलने के दौरान पकड़ी गई निखत बानो इस सवाल पर अचकचा गई कि उसके ससुर डॉन मुख्तार अंसारी व पति अब्बास अंसारी के जेल में रहते चुनाव लडने के दौरान फंडिंग कहां से होती है।

विदेशी मुद्रा की बरामदगी व विदेशी नंबरों पर कॉल को लेकर जांच टीम को गुमराह किया। एसआईटी व एसटीएफ की टीम ने निखत व नियाज के जवाबों को मिलाकर जब नये सवाल किए तो दोनों की बोलती बंद रही। पुलिस रिमांड के दौरान जांच टीम ने रविवार की देर रात तक निखत व नियाज से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -  JOB : एडीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सर्वाधिक 21 पद विधि संकाय में

एसटीएफ ने पूछा कि जेल में रहकर चुनाव लड़ने के दौरान मुख्तार अंसारी व अब्बास अंसारी को कहां से रुपया आता है। चुनाव में खर्च होने वाला रुपया कौन देता है। इनका विदेशों से क्या संपर्क है। बताया गया कि इन सवालों पर दोनों चकरा गए। काफी देरतक कुछ बोल नहीं पाए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here