Home उत्तर प्रदेश उन्नाव ‘भगवान ने छीना हमारा सहारा’: बोलेरो की टक्कर से हुई थी मौत,...

‘भगवान ने छीना हमारा सहारा’: बोलेरो की टक्कर से हुई थी मौत, मां बोली- चला गया जीने का सहारा, जानें पूरा मामला

0
91

[ad_1]

Young man dies due to collision of Bolero in Unnao, mother said the support of living is gone

उन्नाव हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से मौत का शिकार हुआ लालबिहारी परिवार का इकलौता सहारा था। मंगलवार को जैसे ही उसका शव अशायस गांव में पहुंचा, तो परिजनों का हाल बेहाल हो गया। माता-पिता का हाल देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव आशायस निवासी लालबिहारी (20) गांव के साथी मोहित (17) के साथ फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार देर शाम शादी समारोह से शामिल होकर बाइक से दोनों घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  इस महीने 160 और युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

बरूआघाट- हफीजाबाद मार्ग पर मुन्नीखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो की टक्कर से लालबिहारी की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि मोहित घायल हो गया था। परिजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here