Home उत्तर प्रदेश उन्नाव मेला देखने गई किशोरी 12 दिन से लापता, अपहरण की रिपोर्ट

मेला देखने गई किशोरी 12 दिन से लापता, अपहरण की रिपोर्ट

0
78

[ad_1]

ख़बर सुनें

फतेहपुर चौरासी। 12 दिन पहले बहनों के साथ मेला देखने गई किशोरी के लापता होने के मामले में पिता ने गांव के ही चार लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पाल्हेपुर गांव निवासी फत्तेलाल ने बताया कि बेटियां सपना, शालिनी व शिवानी आठ अगस्त को सुबह 11 बजे घर से खेरेश्वर बाबा का मेला देखने गईं थीं। आरोप लगाया कि तीनों बहनें जब पेटरहा पुलिया के पास पहुंचीं तभी वहां मौजूद गांव के प्यारेलाल, कमलेश, रामशंकर व गोवर्धन ने सपना (14) को बोलेरो में खींच लिया और भाग गए।
शालिनी व शिवानी को किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटियों ने घर जाकर जानकारी दी। काफी तलाश के बाद भी सपना का कहीं पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच में सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें -  इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मॉस एग्रो स्लाटर हाउस में की छापेमारी

फतेहपुर चौरासी। 12 दिन पहले बहनों के साथ मेला देखने गई किशोरी के लापता होने के मामले में पिता ने गांव के ही चार लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पाल्हेपुर गांव निवासी फत्तेलाल ने बताया कि बेटियां सपना, शालिनी व शिवानी आठ अगस्त को सुबह 11 बजे घर से खेरेश्वर बाबा का मेला देखने गईं थीं। आरोप लगाया कि तीनों बहनें जब पेटरहा पुलिया के पास पहुंचीं तभी वहां मौजूद गांव के प्यारेलाल, कमलेश, रामशंकर व गोवर्धन ने सपना (14) को बोलेरो में खींच लिया और भाग गए।

शालिनी व शिवानी को किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटियों ने घर जाकर जानकारी दी। काफी तलाश के बाद भी सपना का कहीं पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच में सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here