Home उत्तर प्रदेश शिवपाल यादव की भाजपा में जाने की अटकलें: 19 अप्रैल के बाद...

शिवपाल यादव की भाजपा में जाने की अटकलें: 19 अप्रैल के बाद करेंगे बड़ा एलान, बेटे आदित्य को लेकर आई ये बड़ी खबर

0
170

[ad_1]

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव कुनबे के एक और सदस्य शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में जाने की अटकलें जोरों पर हैं। राजनीति के जानकारों का यहां तक कहना है कि शिवपाल के जाने की पटकथा करीब-करीब लिखी जा चुकी है। वहीं, सपा हाईकमान भी उन्हें मनाने के मूड में नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि शिवपाल 19 अप्रैल या इसके बाद यह कदम उठा सकते हैं। हालांकि, शिवपाल या भाजपा पदाधिकारियों में किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रसपा की राज्य कार्यकारिणी भंग होने केबाद शुक्रवार को इन चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया। अटकलें लगाई गईं कि शिवपाल यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शिवपाल यादव सुर्खियों में रहे। अटकलें चलीं कि 19 अप्रैल को वह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,  धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में यह ज्वाइनिंग होंगी।

यह भी चर्चा उड़ी कि उनके बेटे आदित्य यादव भी भाजपा का दामन थामेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन चर्चाओं के बावजूद सपा शिवपाल को रोकने के मूड में नहीं है। तकनीकी रूप से वह जसवंत नगर से सपा के विधायक हैं, लेकिन चुनाव से पहले प्रसपा और सपा के बीच गठबंधन हुआ था, विलय नहीं।  

 

यह भी पढ़ें -  UP Government Jobs 2022: जल्द ही यूपी में होंगी इन पदों पर भर्ती, जानिए कितना मिलेगा मासिक वेतन

सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल के सपा के साथ आने से पहले पार्टी को कोई खास फायदा नहीं हुआ। भविष्य में भी इस लिहाज से उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती। 

उल्टे उनकी मौजूदगी से नुकसान होने की ज्यादा आशंका है। इसलिए सपा न तो उन्हें भाजपा में जाने से रोकेगी और न ही चले गए तो इस पर कोई कड़ी प्रतिक्रिया देगी। विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा विष्ट के भी भाजपा में जाने पर सपा नेतृत्व ने बड़ी ही सधी प्रतिक्रिया दी थी।

प्रसपा की राज्य कमेटी और प्रकोष्ठ भंग

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की राज्य कमेटी और अन्य प्रकोष्ठ कीसभी कार्यकारिणी शुक्रवार को भंग कर दी गईं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने यह निर्णय लिया और कहा कि जल्द आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रसपा के इस कदम के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here