Home अंतरराष्ट्रीय कश्मीर में 1450 लोग हिरासत में लिए गए, पहलगाम आतंकी हमले के...

कश्मीर में 1450 लोग हिरासत में लिए गए, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन

0
239

पहलगाम: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे दक्षिण कश्मीर में 250 से ज़्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को हिरासत में लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर शुरू की गई गहन जांच और पूछताछ अभियान के तहत इन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा कश्मीर में करीब 1200 लोगों को हिरासत में लिया गया है जो आतंकवाद से संबंधित मामलों में आरोपी हैं। कुल मिलाकर 1450 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आज पुलिस सुंबल ने 13 आरआर और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के साथ मिलकर कनिपोरा नैदखाई ऑर्चर्ड्स में रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 एके 56, एके 56 राइफल के 30 राउंड, एक मैगजीन और 1 चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  36,000 शिक्षकों की नौकरी रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देंगी ममता बनर्जी

अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य उस नेटवर्क की पहचान करना है जिसने हमले को संभव बनाया हो। माना जाता है कि ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने हमलावरों को रसद या खुफिया सहायता प्रदान की थी, हालांकि अभी तक उनकी विशिष्ट भूमिका का पता नहीं चल पाया है।

खबर लिखे जाने तक ये जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक चल रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजित डोवाल मौजूद हैं। इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here