Home अपराध ट्रक और क्रूजर के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत, 3...

ट्रक और क्रूजर के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत, 3 घायल

0
45

कर्नाटक के उत्तर कन्नडा जिला से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक सड़क हादसे (ट्रक और क्रूजर कार के बीच टक्कर) में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ ये हादसा और अब तक हादसे को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।

दरअसल, ये पूरी घटना उत्तर कन्नडा जिले में यल्लापुरा तालुका के अराबैल घाट पर सामने आई है। यहां एक ट्रक और क्रूजर कार के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, धारवाड़ से अंकोला की ओर एक क्रूजर गाड़ी में कुल 9 लोग यात्रा कर रहे थे। वे बुधवार (8 जुलाई) की रात धर्मस्थला और चिकमगलूर की यात्रा पर निकले थे। लेकिन, जब वे अराबैल घाट के बालगर इलाके में पहुंचे, तो क्रूजर और सामने से आ रहे ट्रक (KA 22 AA 1008) के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें -  यात्री को फ्लाइट में पायलट से हस्तलिखित क्रिकेट स्कोर मिला, इंटरनेट ने इसे "महाकाव्य" कहा

टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि क्रूज़र गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। मृतकों के शवों को येल्लापुर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के संबंध में येल्लापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here