Home अंतरराष्ट्रीय आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 आरोपियों को हथियारों के...

आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 आरोपियों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

0
75

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर आईएसआई के निशाने पर था। मॉड्यूल के एक आरोपी ने मंदिर की रैकी की थी और वहां मौजूद पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बलों पर गोली चलाने की योजना बनाई गई थी। इसके अलावा मंदिर की तस्वीरें पाकिस्तान में मौजूद सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजी गई थीं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक प्रसिद्ध ढाबा, जहां रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं, उस पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की योजना भी बनाई गई थी। हिसार के एक सैन्य कैंप को भी आईएसआई का लक्ष्य बनाया गया था और वहां की रेकी के वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजे गए थे। यूपी के कुछ पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की भी योजना मॉड्यूल में शामिल थी।

गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चलाए गए ‘Gang Bust 2.0’ ऑपरेशन के तहत कुल 12 से ज्यादा आपराधिक गिरोहों के 1014 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस 48 घंटे चलने वाले अभियान में 481 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में कई चीजें बरामद की गईं, जैसे:-
130 पिस्टल, 214 कारतूस और 79 चाकू
लगभग 19 किलो अवैध ड्रग्स
1234 क्वार्टर अवैध शराब
24 वाहन और लगभग ₹19 लाख कैश

यह भी पढ़ें -  'हमारी कार्यशैली बाकियों से अलग है': पीएम मोदी ने हिमाचल में भाजपा की डबल इंजन सरकार की सराहना की

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल आगे की जांच कर रही है ताकि शहजाद भट्टी मॉड्यूल और पाकिस्तान आईएसआई के संभावित अन्य सहयोगियों की पूरी जानकारी हासिल की जा सके। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश में किसी भी तरह की बड़ी सुरक्षा घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल की टीमों के संगठित प्रयास का नतीजा है और इससे देश में चल रहे आपराधिक नेटवर्क और आतंक से जुड़े खतरों पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here