Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: सड़क हादसों में दंपती सहित छह घायल

Unnao News: सड़क हादसों में दंपती सहित छह घायल

0
68

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST

अजगैन। अलग-अलग मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं में दंपती छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। इसमें दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर टोल प्लाजा के निकट डंपर की टक्कर से डीसीएम चालक कलीम (35), तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार हरदोई के बिलग्राम बरौली निवासी संदीप (25), अजगैन स्थित पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कानपुर देहात के अकबरपुर घिरौरा निवासी नंदकिशोर (32) घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  Baba Samadhi: कथित बाबा ने गड्ढे में ली समाधि, पुलिस ने निकाला बाहर, पढ़े पूरा मामला

वहीं नवाबगंज कस्बे के पास सड़क पार करते समय कानपुर की ओर से रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बौनामऊ गांव निवासी बाइक सवार योगेंद्र सिंह (35) उनकी पत्नी लक्ष्मी (32) घायल हो गईं। वहीं जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट लखनऊ के मलिहाबाद गांव की सोनू (28) को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां संदीप कुमार, नंदकिशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here