Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao Road Accident: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों...

Unnao Road Accident: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

0
90

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मियागंज चौराहे के पास हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

साथ ही, घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले कंटेनर को कब्जे में लिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव: एसपी कार्यालय में किशोरी ने किया आत्मदाह का प्रयास, दरोगा पर जमीन पर कब्जे व अभद्रता का आरोप

आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी मोहम्मद आदिल (28) छोटे भाई कादिर (25) और रसूलाबाद निवासी साथी मोबिन (27) के साथ कानपुर किसी बारात में शामिल होने गए थे। बुधवार रात करीब दो बजे  कानपुर से घर लौटते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here