Home उत्तर प्रदेश Varanasi: अस्पताल में विवाहिता की मौत, मायके और ससुराल के लोगों में...

Varanasi: अस्पताल में विवाहिता की मौत, मायके और ससुराल के लोगों में जमकर हाथापाई

0
103

[ad_1]

Married woman dies in hospital fierce scuffle between parents and in-laws

विवाहिता का शव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कुरु गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार विवाहिता की मौत का कारण करंट की चपेट में आना है। वहीं, मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल के पक्ष के लोगों में हाथापाई भी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कुरु गांव निवासी कैलाश तिवारी के इकलौते बेटे पूर्णेंदु मणि त्रिपाठी की शादी 2 मई 2021 को मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के बगहा गांव निवासी घनश्याम उपाध्याय की बेटी वंदना के साथ हुई थी। मायके वालों का कहना है कि शुरू से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इसके चलते 10 नवंबर 2022 को विवाहिता अपने मायके चली आई थी।

यह भी पढ़ें -  Indian Navy Agniveer Recruitment 2022: शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती और चयनित होने के लिए आपको कितने टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा

इस बीच वंदना के ससुर कैलाश तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी और वह कालिकाधाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनको देखने के लिए वंदना मायके वालों से जिद कर बीते 10 अप्रैल को अस्पताल गई थी। वहां से अपने ससुराल चली गई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here