Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: मार्ग दुर्घटना में अधेड़ सहित दो की मौत

Unnao News: मार्ग दुर्घटना में अधेड़ सहित दो की मौत

0
63

[ad_1]

बीघापुर/मौरावां। अलग-अलग सड़क हादसों में आटा चक्की व्यवसाई सहित दो की मौत हो गई। मौरावां-बछरावां मार्ग पर देर शाम हुए हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना के करीब दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

मौरावां थानाक्षेत्र के गांव मटेहना निवासी गयाप्रसाद (38) बाइक से कूटीखेड़ा गांव गए थे। रात करीब आठ बजे वह घर जा रहे थे। जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। तेज टक्कर लगने से गयाप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर मौरावां मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद पुरवा और मौरावा थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। गया प्रसाद आटा चक्की से परिवार का पालन पोषण करता था। पति की मौत पर पत्नी संगीता और बेटी महिमा बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची थी। परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सीबीआई ने बैंक मैनेजर को घूस लेते पकड़ा

दूसरा हादसा बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के मैकू तेली मार्ग पर सातन चौराहे के पास हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार खरौली गांव निवासी अमित (25) की मौत हो गई। वह अचलगंज के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था।

शनिवार शाम करीब आठ बजे बाइक से घर जा रहा था। सातन चौराहे पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत पर किसान पिता रज्जनलाल समेत अन्य परिजनों बेहाल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर किसी ईंट भट्टे का था। घटना की सूचना पर निंबई चौकी प्रभारी कमल किशोर दुबे पंहुचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ब्रजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आघार पर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here