UP MLC Election: दोपहर 11 बजे तक 403 में से 287 वोट पड़े, देखें अब तक के सभी अपडेट्स

0
14

[ad_1]

12:33 PM, 29-May-2023

दोपहर 11 बजे तक 287 वोट पड़े

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 11 बजे तक 287 मत पड़े हैं। सपा व भाजपा विधायकों का मतदान जारी है। इन चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।

सपा प्रत्याशियों राम करन निर्मल और रामजतन राजभर ने विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के विधायकों के घर जाकर वोट मांगे थे। प्रत्याशियों ने सामाजिक न्याय की दुहाई देकर वोट मांगा। दोनों प्रत्याशियों ने दावा किया था कि सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने आरक्षण बचाने के लिए उन्हें वोट देने का भरोसा दिया है।

सपा प्रत्याशी भाजपा विधायकों से मिलने उनके घर गए। जहां मुलाकात नहीं हो पाई उनके घरों में पत्र डाला। दोनों प्रत्याशियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संजय निषाद, अपना दल विधायकों के घर पर पत्र डाला।

12:25 PM, 29-May-2023


– फोटो : amar ujala

सपा विधायक जाहिद बेग साइकिल से जबकि महोली विधायक शशांक त्रिवेदी बुलेट से वोट डालने पहुंचे।

10:48 AM, 29-May-2023

अखिलेश यादव ने किया मतदान, बोले- बड़े सवालों से भाग रही भाजपा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद उपचुनाव में मतदान करने के बाद कहा कि परंपरा यह है कि पिछड़ों को जिताया जाए। पिछड़ों को जोड़ा जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। भाजपा संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है, आज भाजपा को परंपरा क्यों याद आ रही है।

पिछड़े और दलितों का हक छीना जा रहा है। आज मनचाहे तरीके से यूनिवर्सिटी में अपने लोगों की भर्ती हो रही है। रोजगार नहीं दे रहे हैं। आउटसोर्सिंग और प्राइवेटाइजेशन का क्या जवाब है। उन्होंने कहा कि आप जातीय जनगणना कराना नहीं चाहते हैं। सामाजिक न्याय से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े सवालों से भाजपा भागना चाहती है जिनका जवाब देना होगा।

10:32 AM, 29-May-2023

दलित, पिछड़ों और शोषितों के साथ हो रहा अन्याय

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दलित, पिछड़े और शोषित समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उस वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देना है। भारतीय जनता पार्टी दलित समाज को पीछे करने का काम करती है। समाजवादी पार्टी पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने का काम करती है। देश और प्रदेश को धोखा देने का काम जो लोग करते हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी सबक सिखाने का काम करेगी। ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सबको पता चलेगा।

10:29 AM, 29-May-2023

शिवपाल सिंह यादव बोले, संदेश देने के लिए लड़ रहे हैं चुनाव

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी विधायक मतदान के लिए पहुंचे। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों दलितों और कितनों के साथ अत्याचार हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत हार का कोई महत्व नहीं होता लेकिन संदेश देने के लिए सपा ने चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

यह भी पढ़ें -  विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए अब 28 मार्च तक करें आवेदन, मुख्य परीक्षा के लिए भी तिथि बढ़ी

10:14 AM, 29-May-2023

भाजपा का दावा, दूसरे दलों के विधायक भी हमारे प्रत्याशियों को देंगे वोट

भाजपा के मुख्य सचेतक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को 290 वोट मिलेंगे जबकि भाजपा गठबंधन के पास अधिकृत आंकड़ा 274 है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के विधायक भी भाजपा प्रत्याशियों को ही मतदान करेंगे।

सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को 118 से अधिक वोट मिलेंगे। सदन में विधायकों की कुल संख्या 403 है।

09:34 AM, 29-May-2023


– फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया मतदान, राजभर ने नहीं खोले पत्ते

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मतदान करने के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी वोट डाला। उनके साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी थे। उन्होंने वोट करने के बाद कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा कि ये गुप्त मतदान है। बृजेश पाठक और ओमप्रकाश राजभर मतदान करने के बाद हाथ मिलाते हुए एक साथ निकले।

09:20 AM, 29-May-2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान

विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान के लिए अन्य विधायक भी पहुंचने लगे हैं। गुप्त मतदान किया जा रहा है।

09:07 AM, 29-May-2023

दोनों सीटों के लिए गुप्त मतदान होगा

विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल में दो मतदान कक्ष बनाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं।

09:01 AM, 29-May-2023

विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी विधायकों को संदेश दिया कि एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए। 

08:56 AM, 29-May-2023

UP MLC Election: दोपहर 11 बजे तक 403 में से 287 वोट पड़े, देखें अब तक के सभी अपडेट्स

मतदान और मतगणना के दौरान विधानभवन में सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। रिटर्निंग आफिसर मोहम्मद मुशाहिद ने बताया कि मतदान और मतगणना के दौरान विधानभवन में आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। केवल प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता, विधानमंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व संसद सदस्य, पत्रकार तथा सरकारी कार्य से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here