Mirzapur: छेड़खानी के आरोपी सपा नेता राज मिश्रा पंडा समाज से निष्कासित, विंध्याचल मंदिर में पुरोहिती पर भी रोक

0
56

[ad_1]

Raj Mishra accused of molestation expelled from Panda society and ban in Vindhyavasini temple

सपा नेता व तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ से आए विंध्याचल आए परिवार की बहू से छेड़खानी के आरोपी सपा नेता और तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा को श्री विंध्य पंडा समाज ने छह महीने के लिए समाज से निष्कासित कर दिया है। शुक्रवार शाम को हुई बैठक में सर्व सम्मति से यह फैसला हुआ। पदाधिकारियों ने बताया कि राज मिश्रा पर छह महीने तक पुरोहिती पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

अलीगढ़ से एक परिवार मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल पहुंचा था। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि उनसे राज पंडा मिला था। पूजा कराने के लिए पंडा उनके परिवार के सदस्यों को अपने गेस्ट हाउस पर ले गया। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा कमरे में पूजा कराने ले गए।

यह भी पढ़ें -  UP Police SI Result 2022: कब तक आने वाला है एसआई भर्ती का रिजल्ट, ये डॉक्यूमेंट कर लें तैयार

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार

उस परिवार के व्यक्ति ने बताया कि पत्नी से पूजा कराने के बाद पंडा ने कहा कि बहू से भी पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। उस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि राज पंडा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

ये भी पढ़ें: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here