Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: किसान का चारपाई पर मिला शव

Unnao News: किसान का चारपाई पर मिला शव

0
40

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

बांगरमऊ। धौकलखेड़ा गांव में खेत में बोई सब्जी की फसल की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह जब वह घर नहीं आया तो परिजन खेत पहुंचे। चारपाई पर पड़ा पाया। सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव धौकलखेड़ा निवासी रामखिलावन (55) ने खेत में कुंदरू बो रखी थी। उसी की रखवाली करने रोज रात में वहीं सोने जाता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद भी खेत की रखवाली करने पहुंच गया। लेकिन शनिवार सुबह घर नहीं लौटा। परिजन खेत पहुंचे तो देखा चारपाई पर बेसुध अवस्था में पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: सीएमओ ने डॉक्टरों सहित 150 स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन

परिजन उन्हें सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें जहर खाने की आशंका पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पति की मौत से पत्नी शारदा तीन बच्चे बेहाल हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here