Home अपराध Unnao News : गांव के ही युवक पर लगाया गहने समेत नगदी...

Unnao News : गांव के ही युवक पर लगाया गहने समेत नगदी चोरी करने का आरोप, पुलिस को दिया शिकायती पत्र

0
1154

सफीपुर संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान खेत में काम करने गया था। किसान के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र राम दास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह खेत में काम करने गया था। बच्चे घर में थे, तभी गांव का ही सोनू पुत्र राम किशोर मुंह कपड़े से ढक कर घर में घुस गया।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट : हाथरस केस में दंगा भड़काने के आरोपित अतीकुर्रहमान के मामले में सुनवाई 11 मार्च को

बच्चो ने कहा कि घर में कोई नहीं है, तो सोनू बच्चों को उनका चाचा कहकर घर में घुस गया। किसान ने रविवार को जब अलमारी खोली तो उसमें से एक सोने का हार, कान के झाले व तीन हजार रूपये नकद नहीं मिले। किसान ने पुलिस में गांव के ही युवक पर शक के तौर पर नामजद कर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here