Home उत्तर प्रदेश छह राज्यों की रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की हुई घोषणा

छह राज्यों की रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की हुई घोषणा

0
277

New Delhi : देश के छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा हो गई है। आपको बताते चलें कि 7 विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव होगा। वहीं इसके परिणाम 8 सितंबर को आएंगे। इसमें यूपी, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड की एक-एक सीट और त्रिपुरा की दो सीटें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर आज सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

उपचुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर 05 सितम्बर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 08 सितम्बर को होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here