Home अपराध Unnao : हाईवे पर डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, भाई-बहन की...

Unnao : हाईवे पर डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

0
175

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 30 सितम्बर। उन्नाव के दही थानांतर्गत लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पॉलिटेक्निक के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया।

बता दें कि अचलगंज थानाक्षेत्र के सुपासी गांव निवासी राजेश कुमार की 18 वर्षीय बेटी ज्योति अपने 17 वर्षीय भाई सनी प्रजापति के साथ दही थानाक्षेत्र के पॉलिटेक्निक स्कूल में शिक्षा संबंधित किसी कार्य से गई थी। पॉलिटेक्निक से काम निपटाने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  जनपद में धड़ाम हो गई गेहूं खरीद

जिससे दोनों डीसीएम के नीचे चले गए और गंभीर घायल हो गए। हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और जाम लगना शुरू हो गया। सूचना पर दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई। जहां इमरजेंसी में डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उनके पास से मिले कागजात के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। मोर्चरी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उधर डीसीएम को पुलिस ने हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here