Home टॉप न्यूज छठ और दिवाली पर दिल्ली से पटना के बीच शुरू होने वाली...

छठ और दिवाली पर दिल्ली से पटना के बीच शुरू होने वाली हैं ये स्पेशल ट्रेनें

0
111

दिवाली और छठ पूजा का त्योहार आ रहा है। ऐसे में हर साल भारतीय रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। ऐसे में अगर आप नई दिल्ली और पटना के बीच के रूट पर यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके ही लिए है। दरअसल नई दिल्ली और पटना के बीच त्योहारों के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनें चलने वाली हैं। उत्तर रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से पटना के बीच राजधानी स्पेशल ट्रेन 8 फेरे लेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से पटना तथा नई दिल्ली से सहरसा के बीच चलने वाले स्पेशल ट्रेनें 20 फेरे चलेंगी।

चलने वाली ट्रेनों का विवरण

ट्रेन संख्या 02250: नई दिल्ली-पटना जं आरक्षित राजधानी स्पेशल ट्रेन। यह ट्रेन 10, 13, 15, 17 नवंबर की शाम 7.10 बजे नई दिल्ली से प्रस्तान करेगी। वहीं यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयान उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशन पर रूकेगी।

ट्रेन संख्या 02249: पटना जं.-नई दिल्ली आरक्षित राजधानी स्पेशल ट्रेन। यह ट्रेन पटना से सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 9 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 11, 14, 16, 18 नवंबर को पटना से खुलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयान उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशन पर रूकेगी।

ट्रेन संख्या 04002: आनन्द विहार टर्मिनल -पटना जं आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से मध्य रात्रि 00.05 यानी रात 12.05 पर आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। वहीं उसी दिन दोपहर 3.45 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 10, 11, 13, 14, 16 नवंबर को चलेगी।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' के नारों के बीच न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का किया जोरदार स्वागत

ट्रेन संख्या 04001: पटना जं-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी। यह ट्रेन पटना से शाम 6.45 बजे खुलेगी। वहीं अगले दिन सुबह 10.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर उतारेगी। यह ट्रेन दिनांक 10, 11, 13, 14, 16 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयान उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशन पर रूकेगी।

ट्रेन संख्या 04022: नई दिल्ली-सहरसा जं आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी। यह ट्रेन 10, 11, 13, 14, 16 नवंबर को दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 4.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, गोरखपुर, सिवान जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन तथा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 04021: सहरसा जंक्शन-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन सहरसा से शाम 7 बजे खुलेगी। वहीं अगले दिन रात 8.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 11, 12, 14, 15, 17 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, गोरखपुर, सिवान जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन तथा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रुकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here