Home अपराध इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से लाखों का माल राख, मचा हड़कंप

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से लाखों का माल राख, मचा हड़कंप

0
141

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 22 नवम्बर। दही थाना क्षेत्र के आवास विकास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में तीसरी मंजिल पर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। वहीं आग की लपटें देख आस पास मौजूद घरों व दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

बता दें आवास विकास कॉलोनी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास नवीन रस्तोगी का रस्तोगी इलेक्ट्रॉनिक के नाम से बड़ा इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। बुधवार शाम शोरूम की तीसरी मंजिल पर रखे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। मकान से धुआं निकलता देख पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी शोरूम मालिक को दी और सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -  पी चिदंबरम ने कहा, 2016 में 2,000 रुपये के नोट पेश करना एक 'मूर्खतापूर्ण कदम' था

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और भयंकर रूप से आग की लपटे निकलने लगी। लपटे देख आनन फानन आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव के निर्देशन पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गयी। घंटो मशक्क्त के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

उधर क्रॉसिंग के पास राहगीरों समेत आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी तो दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को किनारे कराया है इसके साथ ही यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका। फिलहाल अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर की टीम जांच कर रही है, उधर शोरूम मालिक नवीन रस्तोगी की माने तो प्रथम दृष्टियां लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here