Home अपराध Kanpur : चार दिन से लापता महिला का शव यमुना से बरामद,...

Kanpur : चार दिन से लापता महिला का शव यमुना से बरामद, पति पर हत्या का शक

0
220

KANPUR : घाटमपुर में रेवना थाना के अंतर्गत ग्राम कटारी में एक महिला का शव मछुआरे के जाल में फंस गया। जिसे यमुना नदी से निकाला गया। शव की शिनाख्त करने पर पता चला कि गांव में चार दिन से लापता युवती का शव है। मृतका के पिता ने उसके पति सहित चार लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पति ने उसकी बहन से भी शादी कर ली थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा-फसाद होता था।

चार दिन पूर्व घर से गायब हुई मृतका के पति शैलेंद्र ने गुमशुदी की रिपोर्ट रेवुना थाने में दर्ज कराई गई थी। वहीं पर पिता ने शैलेंद्र व उसकी छोटी लड़की की नैना एवं चार लोगों के विरुद्ध हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन बाद सुनैना का शव यमुना नदी में मिला।

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के थाना रेवना के ग्राम कटरी गांव निवासी शैलेंद्र निषाद पुत्र कल निषाद की शादी सुनैना पुत्री रामबाबू भगलापुर थाना चांदपुर फतेहपुर के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी। सुनैना ने दो बच्चे यश बाबू व रुचि को जन्म दिया। इसी दौरान शैलेंद्र निषाद का उसकी साली नैना से प्रेम संबंध हो गया। जिसके चलते सुनैना व उसके पति शैलेंद्र से झगड़ा फसाद आदि आए दिन होता रहता था।

यह भी पढ़ें -  सीएसजेएमयू के परीक्षाओं में लागू होगा एआई मॉडल

छह माह पूर्व उसके पति शैलेंद्र ने ससुराल से नैना को लेकर गांव कटरी में ही रख लिया और शादी भी कर ली थी। जिसका विरोध सुनैना करती थी। जिसको लेकर पति आए दिन सुनैना के साथ मारपीट करता था। एक फरवरी को सुनैना घर से अचानक लापता हो गई। पति शैलेंद्र ने थाना रेवना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

सुनैना के पिता रामबाबू को इसकी सूचना मिली तो वे थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर ने रेवना थाने पहुंचकर लड़की की हत्या किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। रविवार शाम गांव के कुछ मछुआरे यमुना नदी में मछलियां पकड़ रहे थे जिसमें मछली के जाल में सुनैना का शव फंस गया बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने पति शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों में नैना सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुनैना की मृत्यु की खबर सुनकर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here