Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विधायक अभय सिंह को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

विधायक अभय सिंह को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

0
247

अयोध्या/लखनऊ। यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से बगावत करके भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले सपा विधायक अभय सिंह को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ कमांडो की वाई श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराई है। अब अभय सिंह की सिक्योरिटी सीआरपीएफ के कमांडो करेंगे। बता दें कि अभय सिंह अयोध्या के के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें -  Meerut: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पूछताछ में पुलिस को बताई वारदात की वजह

बता दें अयोध्या जिले की गोसाईंगंज विधानसभा सीट यूपी की हॉट सीट में शुमार है। इसकी वजह रहे हैं बाहुबली अभय सिंह। लखनऊ की छात्र राजनीति से निकलकर विधानसभा तक पहुंचे अभय सिंह का चुनाव हमेशा सुर्खियों में रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here