Home उत्तर प्रदेश Mathura : सैन्य कर्मियों के साथ राजनाथ सिंह ने किया योग, फिर...

Mathura : सैन्य कर्मियों के साथ राजनाथ सिंह ने किया योग, फिर किए बांके बिहारी के दर्शन

0
126

मथुरा। केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार मथुरा पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार सुबह उन्होंने मथुरा में सैन्य कर्मियों के साथ ट्रेनिंग एरिया में योग किया। इस दौरान थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी मौजूद रहे।

इसके बाद लगभग 11 बजे रक्षा मंत्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने फूल बंगला में विराजे भगवान बांके बिहारी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें -  शुभेंदु अधिकारी ही बनेंगे बंगाल के अगले सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूजा-अर्चना कराई। साथ ही उन्हें प्रसाद, अंग वस्त्र और मुरली भेंट की। वहीं रक्षा मंत्री ने मंदिर की विजिटर बुक में लिखा कि बांके बिहारी के दर्शन करके उनका जीवन धन्य हो गया। बता दें, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंदिर में करीब 20 मिनट रुके। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम पहले से ही कर रखे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here