अनोखे अंदाज से ट्रैफिक को कंट्रोल करने के कारण होमगार्ड का यह सिपाही वायरल

0
64

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार है। जब भी किसी को मनोरंजन की तलाश हो या फिर कोई अच्छा वायरल वीडियो देखना हो तो, उसे ज्यादा कुछ नहीं करना है बस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गलियों में आना है। इसके बाद उसे एक से बढ़कर एक वीडियो मिलने शुरू हो जाएंगे। यहां डांस और टैलेंट के ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे जो उसका दिन बना देंगे। अभी सोशल मीडिया पर बरेली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप उस शख्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

अभी सोशल मीडिया पर एक होमगार्ड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल बरेली में एक होमगार्ड को ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए तैनात किया गया है। वह होमगार्ड ट्रैफिक को तो कंट्रोल कर ही रहा है मगर अपने अंदाज में। वह डांस के स्टेप्स करते हुए वाहनों को जाने या फिर रुकने के लिए कह रहा है। शख्स का यह अनोखा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। होमगार्ड के इस वीडियो को अलग-अलग अकाउंट से सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  माणिक साहा आज लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

बरेली की ट्रैफिक पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस होमगार्ड के ट्रैफिक कंट्रोल करने की एक तस्वीर को शेयर करते हुए इसके बारे में बताया है। ट्रैफिक पुलिस ने पोस्ट में लिखा है, श्जनपद बरेली सैटेलाइट तिराहे पर होमगार्ड गार्ड दुर्गेश वशिष्ठ अपने विशिष्ट तरीके से यातायात का कुशल संचालन करते हुए।श्

होमगार्ड के अनोखे तरीके से ट्रैफिक को कंट्रोल करने का वीडियो लोग अलग-अलग अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अलग-अलग अकाउंट के कमेंट सेक्शन में लोग होमगार्ड दुर्गेश वशिष्ठ की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खूब। तीसरे यूजर ने लिखा- अपने काम में रुचि होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर भइया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here