Home अपराध चित्रकूट में तीर्थक्षेत्र से लौट रहे दो नवयुवकों की सड़क हादसे में...

चित्रकूट में तीर्थक्षेत्र से लौट रहे दो नवयुवकों की सड़क हादसे में मौत

0
127

चित्रकूट। तीर्थक्षेत्र आए दो श्रद्धालुओं की घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के संग्रामपुर (खागा) निवासी रावेंद्र पाल (26) पुत्र बरमकिंकर अपने मित्र मोनू पाल (25) पुत्र दुर्गा निवासी सितलूपुर खखरेड़ू के साथ कार से तीर्थक्षेत्र आया था। मोनू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत सह संयोजक बताया जाता है। भगवान कामतानाथ के दर्शन करके दोनों मंगलवार की रात कार से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  महराजगंज में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

राजापुर थानांतर्गत अर्जुनपुर गांव के पास रात लगभग दो बजे इनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। सुबह वहां से गुजरे लोगों ने हादसे का मंजर देखा तो पुलिस को खबर की। पुलिस ने इनके पास मिले कागजातों और वाहन नंबर से दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here