Home अपराध सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूटपाट, तमंचे के बल पर सोने-चांदी के...

सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूटपाट, तमंचे के बल पर सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूटा

0
225

उन्नाव, 25 दिसम्बर। बिहार थानाक्षेत्र के मुनऊ खेड़ा-जसपरा मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार लुटेरे सर्राफा व्यवसायी के तमंचा सटाकर उससे सोने-चांदी के जेवर से भरा थैला लूटकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हैं। वहीं पुलिस घटना को लेकर हर पहलू की जांच कर रही है।

बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर निवासी उमेश सोनी सोने-चांदी के जेवर रिपेयर करने व कानपुर से बनवाकर दुकानों में सप्लाई का काम करते हैं। बुधवार शाम वह जेवर एक थैले में लेकर बरवलिया गांव की साप्ताहिक बाजार स्थित दुकानों में देने जा रहे थे। उनके मुताबिक मुनऊखेड़ा-जसपरा गांव के रास्ते पर पीछे से आए दो काले रंग की बाइक में सवार चार चेहरा ढंके लुटेरों में एक ने उनकी स्कूटी में पीछे से पैर मारा तो वह अनियंत्रित होकर गिर गये।

यह भी पढ़ें -  दरोगा भर्ती का फर्जीवाड़ा: दो से तीन लाख रुपये हर व्यक्ति से ली जाती थी एडवांस धनराशि

जब तक वह कुछ समझ पाते लुटेरों ने तमंचा निकालकर उनके सटा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए जेवर से भरा थैला छीनकर रायबरेली की ओर भाग निकले। पीड़ित के अनुसार थैले में करीब पांच किलो चांदी और 500 ग्राम सोने के जेवर थे। लूट की सूचना पर भगवंत नगर चौकी इंचार्ज बृजेंद्र सिंह पहुंचे और जांच के बाद अफसरों को सूचना दी।

पुलिस टीमों ने उन्नाव-रायबरेली मार्गों पर वाहन चेकिंग व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशना शुरू किया है। हालांकि अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। शाम सात बजे एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। एसओ सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here