Home जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर में कंधे पर ऑटो लादकर तवी नदी पार कर रहे...

जम्मू कश्मीर में कंधे पर ऑटो लादकर तवी नदी पार कर रहे लोग

0
265

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तवी नदी पर पुल नहीं होने से लोगों परेशानी हो रही है। यहां के लोग कंधे पर ऑटो-रिक्शा लादकर नदी पार करने पर मजबूर हैं। इन लोगों ने बताया कि मानसून के दौरान यहां जमकर बारिश हुई थी। इस दौरान एक अहम पुल बह गया। पुल बहने से उन्हें परेशानी हो रही है और हर जरूरी काम के लिए नदी में उतरकर जाना पड़ता है। वह ऐसा करने के लिए मजबूर हैं। उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। इसी वजह से ये लोग ऑटो रिक्शा भी अपने कंधे पर लेकर जा रहे हैं।

बंट गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “स्कूली बच्चे, बीमार लोग, सभी को नदी पार करानी पड़ती है। यह बहुत गहरी नदी है। किसी भी विभाग ने हमारी कोई मदद नहीं की। नदी पार करना डरावना है, लेकिन हम और क्या कर सकते हैं?”

बंट गांव के रहने वाले देस राज ने बताया, “करीब 10 साल बाद भारी बारिश के कारण यह पुल बह गया। हम सभी ने हर विभाग से संपर्क किया। हम डीसी के पास भी गए और विधायक से भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। मैं सरकार से अपील करता हूं कि गरीबों की आवाज केंद्र तक पहुंचे। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। हमारे पास आने-जाने का कोई साधन नहीं है। यहां से समरोली तक पैदल जाने में हमें चार घंटे लगते हैं।”

यह भी पढ़ें -  अमेरिकी वीजा, भारत के बाहर नियुक्तियों के इंतजार में कटौती के नए नियम: 10 तथ्य

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के चलते पिछले महीने जमकर नुकसान हुआ था। यहां कई पुल बह गए थे। भूस्खलन की भी कई घटनाएं सामने आई थीं, जिनकी चपेट में कई घर और इमारतें भी आई थीं। इन घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई थी। इसके चलते मां वैष्णो देवी यात्रा भी रोकनी पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here