Home अपराध शादी के बाद देवदर्शन के लिए कार से जा रहे परिवार की...

शादी के बाद देवदर्शन के लिए कार से जा रहे परिवार की ट्रक से टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत

0
159

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले नवविवाहित दंपति की कार का भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में नवविवाहित दंपति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बार्शी तहसील के पांगरी गांव में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में यह दर्दनाक घटना घटी है। पांगरी गांव के पास जांभळबेट पुल पर हुए हादसे में कार चकनाचूर हो गई। मृतकों में गौतम कांबले, जया कांबले, संजय वाघमारे, सारिका वाघमारे सहित एक अन्य महिला शामिल है।

वहीं चार दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे अनिकेत गौतम कांबले और मेघना अनिकेत कांबले गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बार्शी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को अनिकेत और मेघना का विवाह हुआ था। दोनों को लेकर परिवारजन तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रहे थे, तभी मार्ग में यह भीषण हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें -  'आप सरकार की नापाक मंशा': दिल्ली एलजी का स्पष्टीकरण 'रोक रहा' बजट

बीती 22 नवंबर को महाराष्ट्र के ठाणे में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी और शिवसेना नेता की पत्नी समेत 4 लोग घायल हुए थे। ये हादसा ठाणे जिले के अंबरनाथ में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ था। इस दौरान टाटा नेक्सन कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी और कई मोटरसाइकिलों से जा टकराई। इस टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दुर्घटना में शामिल कार अंबरनाथ के शिवसेना नेता प्रमोद चौबे के नाम पर पंजीकृत है। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त उनकी पत्नी सुमन चौबे भी कार में मौजूद थीं। इस घटना में चौबे की पत्नी भी घायल हुई थीं। सुमन चौबे शिवसेना (शिंदे गुट) से नगर परिषद का चुनाव लड़ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here