Home अपराध सगाई में शामिल होने जा रहे तीन चचेरे भाइयों की नाले में...

सगाई में शामिल होने जा रहे तीन चचेरे भाइयों की नाले में गिरने से मौत

0
148

मथुरा। मथुरा जिले में मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदार के सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे तीन चचेरे भाइयों की नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात राधाकुंड में गोवर्धन नाले के पास हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई और तीनों युवक डूब गए जिनकी उम्र 20 साल के आसपास थी। अधिकारियों ने बताया कि बाद में उनके शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने जिला अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और घायलों के समुचित उपचार के भी आदेश दिए। गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि कन्हैया, अंकुश और प्रवीण चचेरे भाई थे और मथुरा शहर के मासूमनगर निवासी थे। वे रात करीब आठ बजे एक रिश्तेदार की सगाई समारोह में शामिल होने राधाकुण्ड जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें -  G20 Summit Varanasi: यूरोपीय संघ ने की रूस की निंदा, कहा- यूक्रेन पर हमले से बढ़े युद्ध के खतरे

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों ने युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाले की गहराई अधिक होने के कारण वे असफल रहे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। मोटरसाइकिल को भी जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘तीनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here