Home Technology आसमान से लहराते हुए आया विमान और हाईवे पर कार से जा...

आसमान से लहराते हुए आया विमान और हाईवे पर कार से जा टकराया

0
187

अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। हादसा फ्लोरिडा में ऑरलैंडो के पास इंटरस्टेट-95 (I-95) हाईवे पर हुआ है। हादसे में एक शख्स के घायल होने की खबर है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हाईवे पर दौड़ रही कार से जा टकराया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ब्रेवार्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के अनुसार, विमान कथित तौर पर कोको में 201 मील मार्कर के पास I-95 हाईवे के साउथबाउंड साइड पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विमान कार से टकरा गया और क्रैश हो गया।

फ्लोरिडा में हुआ विमान हादसा, देखें वीडियो…………

फॉक्स 13 न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, विमान में कम से कम 2 लोग सवार थे, एक 27 साल का पायलट और एक 27 साल का यात्री। विमान को फिक्स्ड विंग मल्टी-इंजन बीचक्राफ्ट 55 बताया गया है। फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल ने बताया कि इस घटना में पायलट और यात्री दोनों सुरक्षित रहे। जिस कार से विमान टकराया वह एक टोयोटा कैमरी थी जिसे 57 साल की एक महिला चला रही थी। फॉक्स 13 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वह टक्कर में घायल हो गई और उसे मामूली चोटों के साथ पास के अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  'क्या यह आजादी का अमृतकाल है'...: अखिलेश यादव ने यूपी में 69,000 सहायक शिक्षक नौकरियों में अवैधताओं पर HC के आदेश पर बीजेपी की खिंचाई की

अमेरिकी एविएशन वॉचडॉग फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि विमान के I-95 हाईवे पर क्रैश लैंडिंग से पहले पायलट ने इंजन में दिक्कत की सूचना दी थी। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। NTSB ने बताया कि विमान मेरिट आइलैंड से एक ट्रेनिंग फ्लाइट पर निकला था, लेकिन जल्द ही विमान के दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे पायलट को उसे पास के हाईवे पर उतारना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here