कैसा रहेगा आपके लिए 20 जनवरी, 2026 का दिन

0
8

आज 20 जनवरी, 2026 माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। रात 08 बजकर 01 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 01 बजकर 07 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज शनि देव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज बिजनेस में नए कामों को लेकर बनाई योजनाओं पर काम होगा। सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। अपने सहयोगियों की मदद से आप उसे हल करेंगे। आज अपने अनुभव से किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। आज विरोधी आपसे दुरी बनाकर रहेंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका स्वाभिमान और हिम्मत आपकी सबसे बड़ी संपत्ति साबित होगी। आपके इसी स्वभाव की वजह से घर तथा बाहर मान-सम्मान बना रहेगा। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा। इस राशि के स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। आज आपको कुछ नए जन संपर्कों से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज पिछले कुछ गलतियों से सीख लेकर अपनी वर्तमान कार्य प्रणाली में सुधार लाएंगे। इससे आपको अपने कामों को उचित तरीके से करने में सहायता मिलेगी, आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आज व्यावसायिक संबंधी गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज ऑफिस के काम सुचारू रूप से संपन्न होते रहेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यवस्थित दिनचर्या रहने और उसके बेहतर परिणाम मिलने से मन में संतुष्टि का भाव बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में कुछ समय बीतेगा। किसी जन्मदिन या अन्य पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा तथा लोगों से मेल मिलाप होगा। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली के बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं, इसलिए खूब मन लगाकर मेहनत करेंगे। राजनीति में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय देगे। आज वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। आज बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। दांपत्य जीवन तथा घर की व्यवस्था में मधुरता तथा आपसी सामंजस्य उचित रहेगा।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अगर घर में रख-रखाव या सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो उसमें वास्तु के नियमों का अवश्य प्रयोग करें। इस समय आपकी समस्या हल हो सकती है। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व भी रहेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। पहले से चली आ रही उलझन आज ख़त्म होगी।

यह भी पढ़ें -  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 मार्च 2025 का दिन

तुला राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज बिजनेस में काम करने के तरीकों को और बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत और एकाग्रता की जरूरत रहेगी। मुश्किल वक्त में किसी काबिल इंसान की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आज पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत रिश्ते में घनिष्ठता आएगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज बिजनेस करने वालों के लिए समय अच्छा है। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में समय बिताएंगे। आज ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ आपका ध्यान केंद्रित होगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को कल पर न टालकर सही समय पर काम शुरू करने की कोशिश करेंगे तो आपको ज्यादा लाभ होगा। आपकी व्यवस्था बनी रहेगी और इनकम भी बढ़ेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आपकी किसी योजना को मूल रूप मिलने वाला है। इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर देंगे। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज मार्केटिंग संबंधी काम पूरा करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज सभी व्यवसायिक काम सुचारू रूप से होते जाएंगे, इसलिए अपनी पूरी मेहनत व ध्यान अपने कामों पर ही केंद्रित रखें। नौकरी कर रहे लोगों के ऑफिस का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह का भी जरूर अनुसरण करेंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज इनकम बढ़ाने की दिशा में चल रही कोशिश सफल होने के योग है। बच्चों द्वारा शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान निकलेगा। आज पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान रखेंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान को संयमित ही रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here