Home उत्तर प्रदेश देश और समाज के मुद्दों पर सोच-समझकर राय बनाने की जरूरत: पंकज...

देश और समाज के मुद्दों पर सोच-समझकर राय बनाने की जरूरत: पंकज गुप्ता

0
190

उन्नाव। यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर चल रही बहस के बीच भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। विधायक ने वीडियो संदेश में कहा कि आज हर विषय पर सोशल मीडिया पर तेज बहस हो रही है, आज का दौर सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने का नहीं, बल्कि सोच समझकर देश और समाज के भविष्य को देखने का है।

उन्होंने कहा कि हर विषय पर राय रखना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भ्रम और बहकावे से बचना उतना ही जरूरी है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में कई ऐसे फैसले देखे हैं, जिन्होंने न सिर्फ भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया है, बल्कि राष्ट्रीय एकता को भी नई दिशा दी है। अनुच्छेद 370 का हटना हो या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, ये फैसले वर्षों से चली आ रही जनभावनाओं और अपेक्षाओं का सम्मान हैं।

यह भी पढ़ें -  Mainpuri: सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव पर केस दर्ज, जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमले का आरोप

पंकज गुप्ता ने कहा कि आज कुछ राजनीतिक ताकतें यूजीसी जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में आम लोगों को तथ्यों के आधार पर सोचने और किसी भी तरह के भ्रामक प्रचार से दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश की एकता और अखंडता से बड़ा कोई मुद्दा नहीं हो सकता। सदर विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश के अनुभव से निकला हुआ सच है। उन्होंने कहा कि एकजुट समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है।

विधायक ने कहा कि देश का मान-सम्मान और गौरव तभी बना रह सकता है, जब जनता और नेतृत्व एक साथ, एक दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सकारात्मक सोच के साथ विकास और राष्ट्रीय हित के फैसलों में सरकार का साथ दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और सशक्त भारत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here